SSC GD 2021 previous Year question paper held on - 16 November 2021 - Evening Shift with answer pdf and Mock test link - CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles - www.studyandupdates.com

Saturday

SSC GD 2021 previous Year question paper held on - 16 November 2021 - Evening Shift with answer pdf and Mock test link - CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles

SSC Constable (GD) 2021

CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles



Held on 16.11.2021 - 3rd shift


भाग -  D


हिन्दी







01. सफलता पाने के लिए कठोर ………….करना पड़ता है

  1.  श्रम
  2.  अनुशासन
  3. आवागमन
  4.  अध्ययन

उत्तर  :-  श्रम


02. “खून का घूंट पीना” मुहावरे का सही अर्थ है

  1. गुस्सा पचा जाना
  2. भयभीत होना
  3. घृणा करना
  4. अत्यंत क्रोधित होना

उत्तर  :- गुस्सा पचा जाना

03. दिए गए वाक्य में रेखांकित अंश को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें

 पृथ्वी का  रूप गोल है

  1.  स्वरूप
  2.  प्रकार
  3. आकार
  4. प्रारूप

उत्तर  :- आकार

04. “धन से संबंध रखने वाला” वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा

  1. संपत्तिशास्त्र
  2. आर्थिक
  3. भौतिक
  4. अर्थशास्त्र

उत्तर  :- आर्थिक

05 . दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें , यदि इसे प्रतिस्थापि करने की आवश्यकता नहीं है  तो विकल्प  किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं का चयन करें .

इस कार्य के विघ्न  बनकर तुम आए हो

  1. इस कार्य की
  2. किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है
  3. इस कार्य में
  4. इस कार्य का

उत्तर  :- इस कार्य में

06. “पसीना पसीना होना” मुहावरे का सही अर्थ है -

  1.  भयभीत होना
  2.  क्रोधित होना
  3. शर्मिंदा होना
  4.  प्यासा होना

उत्तर  :- शर्मिंदा होना

07. “कृपण” का विलोम शब्द है

  1. सरल
  2. कर्मठ
  3. कठोर
  4. दाता

उत्तर  :- दाता


08. दिए गए वाक्य का वहां ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है ,  यदि कोई त्रुटि नहीं है . तो “ कोई  त्रुटि नहीं है “  चुने .

कभी-कभी , आकाश में दिखाई देने वाला उल्कापतन  एक विलक्षण घटना है

  1. उल्कापतन  एक विलक्षण घटना है
  2. कोई  त्रुटि नहीं है
  3. कभी-कभी  , आकाश में
  4. दिखाई देने वाला

उत्तर  :- उल्कापतन  एक विलक्षण घटना है  यहाँ उल्कापात होना चाहिए था

09. दिए गए शब्द के समानार्थी का शब्द का चयन करें ।

बाण

  1. तनय
  2. अगम
  3. नाराच
  4. दहन

उत्तर  :- नाराच

10. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें 

  1. स्थायीत्व
  2. इस्थायित्व
  3. स्थाईत्व
  4.  स्थायित्व

उत्तर  :- स्थायित्व


11. दिए गए वाक्य के किस भाग में त्रुटि है ?

उसने अवाज देकर पूछा।  

  1. उसने
  2. अवाज
  3. देकर
  4. पूछा।  

उत्तर  :- अवाज  यहाँ आवाज होगा

12. पंकज किसका पर्यायवाची है ?

  1. कमल
  2. आँख
  3. वस्त्र
  4. किरण

उत्तर  :- कमल

13. दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द दे

खेतो में , मोड़ो से बनाये गए छोटे -छोटे वर्गाकार या आयताकर भाग

  1. नहर
  2. नाली
  3. क्यारी
  4. परनाला

उत्तर  :- क्यारी

14. दिए गए शब्द के लिए विलोम चुने

जातीय

  1. सजातीय
  2. प्रजातीय
  3. अजातीय
  4. विजातीय

उत्तर  :- विजातीय

15. सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें

  1. सूर्पनखा
  2. सूर्पणखा
  3. शूपर्नखा
  4. शूर्पणखा

उत्तर  :- शूर्पणखा

16. रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें

शिशु ........और अवैध होता है।  

  1. भिज्ञ
  2. अल्प्ज्ञ
  3. बहुज्ञ
  4. अज्ञ

उत्तर  :- अज्ञ

17. दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये

अपने पास राखी हुई , दूसरे की बस्तु

  1. धरनी
  2. धनाज्ञ
  3. धराऊ
  4. धरोहर

उत्तर  :-धरोहर  

18. रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें

शिक्षक दिवस पर छात्रों ने शिक्षक को पुस्तक  ………..    की।  

  1. दान
  2. हस्तगत
  3. प्रदान
  4. भेंट  

उत्तर  :- भेंट  


19. दिए गए वाक्य में रेखांकित  खंड  को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें

मोहन के गए पर वह उठ बैठा।

  1. दौड़ने पर
  2. जाने पर
  3. उठने पर
  4. मरने पर

उत्तर  :- जाने पर

20.  दिए गए वाक्य का वहां ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है ,  यदि कोई त्रुटि नहीं है . तो “ कोई  त्रुटि नहीं है “  चुने .

महेश जी बता रहे थे कि  उनका भतीजा अपने लक्ष्य पर नजर रखते हैं।  

  1. कोई  त्रुटि नहीं है
  2. कि  उनका भतीजा
  3. अपने लक्ष्य पर नजर रखते हैं।  
  4. महेश जी बता रहे थे

उत्तर  :- अपने लक्ष्य पर नजर रखते हैं। यहाँ पर रखता है का प्रयोग होगा ।

गद्यांश

भारत के गांव …..( 1)..... के मनोरम स्थल है। वहां का निवासी प्रकर्ति की …….(2)............ में ही पल रहा हैं परन्तु ………(3)........... दृष्टि से पिछड़े  हुए गांवों  की स्थिति अत्यंत ही …….(4)..... हैं  क्यूंकि वहाँ के लोग ….(5).....पर  निर्भर रहते हैं ।

21. गद्यांश के रिक्त स्थान (1 )  के लिए सावधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. राज्य
  2. प्रकृति
  3. त्रिलोक
  4. शहरों

उत्तर  :- प्रकृति

22. गद्यांश के रिक्त स्थान ( 2 )  के लिए सावधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. साथ
  2. गोद
  3. हाथ
  4. छॉंव

उत्तर  :-गोद  

23. गद्यांश के रिक्त स्थान ( 3 )  के लिए सावधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. मानसिक
  2. शारीरिक
  3. राजनितिक
  4. आर्थिक

उत्तर  :- आर्थिक

24. गद्यांश के रिक्त स्थान ( 4 )  के लिए सावधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. सम्पन्न
  2. दयनीय
  3. कठिन
  4. स्तरीय

उत्तर  :- दयनीय  (जिसे देखकर मन में दया उत्पन्न हो; दया करने योग्य

25. गद्यांश के रिक्त स्थान ( 5 )  के लिए सावधिक उपयुक्त शब्द होगा -

  1. प्राकृतिक
  2. कृषि
  3. पंचयत
  4. सरकार

उत्तर  :- कृषि






No comments:

Post a Comment

Popular Posts