SSC GD 2022 previous Year question paper held on - 10 January 2023 - 3rd Shift with answer pdf and Mock test link - CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles - www.studyandupdates.com

Monday

SSC GD 2022 previous Year question paper held on - 10 January 2023 - 3rd Shift with answer pdf and Mock test link - CRPF , CISF , BSF, SSB , NIA , ITBP , SSF and Assam Rifles

.com/SSC Constable (GD) 2022

.com/


SSC GD Held on 10 January 2023 - 3rd Shift 

click%20here%20for%20free%20online%20Mock%20test%20series





भाग -  घ 


Q.1 'आटे दाल का______मालूम होना'  - इस मुहावरे को पूरा करें।


  1. भाव

  2. रुपया

  3. पैसा

  4. रंग


उत्तर :- भाव


Q.2 मुझे अभी बहुत बातें सीखना है। - उपरोक्त वाक्य के किस भाग में अशुद्धि है?


  1. बाते

  2. सीखना है।

  3. अभी बहुत

  4. मुझे


उत्तर :-  सीखना है।  -  यहाँ   बातें  स्त्रीलिंग शब्द है अतः सिखनी है  प्रयोग होगा । 


Q.3 ऐसे साहित्य के रचयिता अधिक मात्रा में व्याप्त हैं।' वाक्य के रेखांकित भाग को उचित विकल्प चुनकर प्रतिस्थापित करें।



  1. अधिक मात्रा में विद्यमान

  2. अधिक संख्या में व्याप्त

  3. अधिक संख्या में विद्यमान

  4. बहुत मात्रा में विद्यमान


उत्तर :- अधिक संख्या में विद्यमान 


यहाँ साहित्य के रचयिता संख्यावाची शब्द है अतः “अधिक संख्या में” एवं अस्तित्व में हैं अतः “विद्यमान” का प्रयोग होगा । 


Q.4 निम्नलिखित विकल्पों में से कौनसा एक वाक्य अनुबद्ध क्रिया विशेषण से सम्बन्ध नहीं रखता है?


  1. मैने उसे देखा भर था।

  2. कल वह गया ही नहीं।

  3. सीता गा तो सकती है।

  4. यह कार्य तो किसी ने कर दिया।


उत्तर :- कल वह गया ही नहीं।


अनुबद्ध क्रिया-विशेषण – जिन शब्दों का प्रयोग निश्चय के किसी भी शब्द भेद के साथ हो सकता हो, उसे अनुबद्ध क्रिया-विशेषण कहते हैं।

 

(i)यह काम तो गलत ही हुआ है। 

(ii)आपके आने भर की देर है।


Q.5 निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा एक वाक्य क्रिया-विशेषण से सम्बन्ध रखता है?


  1. घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है।

  2. बच्चा रोता है।

  3. मोहन हँसता है।

  4. सोहन सोता है।


उत्तर :- घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है।


क्रिया विशेषण:-  वह शब्द है जिससे क्रिया की विशेषता का पता चलता है।


 प्रायः इसका प्रयोग वाक्य में क्रिया से तुरंत पहले किया जाता है। यह अविकारी शब्द है अर्थात् इसमें लिंग, वचन, कारक, काल आदि के कारण कोई परिवर्तन नहीं आता है। यह हमेशा अपने मूल रूप में प्रयुक्त होता है।


घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है-  यहाँ बहुत तेज , दौरना का  विशेषता बतला  रहा हैं । 


Q.6 'दाँतों तले उँगली दबाना' मुहावरे का उचित अर्थ है-


  1. बहुत भूख लगना

  2. खीस काढ़ना

  3. उँगली में दर्द होना

  4. चकित होना


उत्तर :- चकित होना


Q.7 निम्न वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए। 


जिसका जन्म बाद में हुआ हो


  1. अन्या

  2. अनुज

  3. तनुज

  4. अतुल


उत्तर :- अनुज


Q.8 निम्नलिखित वाक्य में रिक्तस्थान की पूर्ति उचित एकार्थी शब्द से करें-


________का प्रकोप सब कुछ उखाड़ देता है जबकि________  का प्रकोप सब कुछ जला देता है।


  1. सुंदर-तेज 

  2. अग्नि-मार्ग

  3. अनिल-अनल

  4. अभिनेता-अग्नि


उत्तर :- अनिल-अनल


अनिल का  मतलब हवा , वायु होता हैं और  अनल का मतलब आग ,पावक होता है । 



Q.9 नीचे दिए वाक्यांश के लिए उचित शब्द दिए गए विकल्पों में से चुनिए- 


जिसके पास न पहुँचा जा सके


  1. अगेय

  2. अगवानी

  3. अगाध

  4.  अगम्य


उत्तर :- अगम्य


Q.10 'रौनक को चोट लगने पर________उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। -

 ' वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति शुद्ध शब्द द्वारा कीजिए। 



  1. तत्कलिक

  2. तत्कालिक

  3. तत्कलीन

  4. तात्कालिक


उत्तर :- तात्कालिक


Q.11  व्यायामशाला_____________________


 उपर्युक्त वाक्य में रिक्त स्थान पर आने वाले उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।


  1. वह स्थान है, जहां बैठकर चर्चा होती है

  2. वह स्थान है, जहां व्यायाम किया जाता है

  3. वह स्थान है, जहां न्याय किया जाता है

  4. वह स्थान है, जहां हवन किया जाता है


उत्तर :- वह स्थान है, जहां व्यायाम किया जाता है


Q.12 'दिवा-रात्रि' का निम्न में से कौन सा समानार्थी शब्द दिए गए वाक्य में रिक्त स्थान पर प्रयुक्त हो सकता है?


महाशिवरात्रि के समय लोग ________________जागते रहते हैं।



  1. भरपेट

  2. निर्जल

  3. अहर्निश

  4. दिनभर


उत्तर :- अहर्निश


Q.13 निम्न वाक्य में रेखांकित अंश के स्थान पर सबसे उपयुक्त शब्द का चयन विकल्पों में से कीजिए। 

इंदिरा गांधी भारत की राजनेता थीं।


  1. अभिनेत्री

  2. राजनेत्री

  3. अभिनेता

  4. राजकुमारी


उत्तर :- राजनेत्री


Q.14 'आज हवा का वेग अत्यंत तीव्र है।"


उक्त वाक्य में प्रयुक्त 'तीव्र' के स्थान पर उसके विलोम शब्द का प्रयोग निम्न में से किस वाक्य में किया गया है?


  1. आज हवा का वेग अत्यंत तेज है।

  2. आज हवा का वेग अत्यंत उग्र है।

  3. आज हवा का वेग अत्यंत मंद है।

  4. आज हवा का वेग अत्यंत प्रखर है।


उत्तर :- आज हवा का वेग अत्यंत मंद है।


तीव्र का विलोम - मंद होगा । 


Q.15 जिनका जीवन काँटों के बीच बीतता है वही ______की चुभन सह सकते हैं। 


उपरोक्त वाक्य के रिक्त स्थान को काँटे के पर्याय से पूर्ण कीजिए।


  1. बाण

  2. शर

  3. शूल

  4. कील


उत्तर :- शूल



निम्नलिखित गद्यांश में कुछ शब्दों को हटा दिया गया है। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।


गद्यांश 


बच्चों का अपहरण करना, उन्हें बेचना अथवा उनसे ज़बरदस्ती मज़दूरी कराना __1_____ सरकार द्वारा इस संबंध में ______2__ बनाए गए है किन्तु उनके क्रियान्वयन का ______3.____ सरकारी संगठनों पर है। भारत में 5 से 15 वर्ष तक के______4.____ अपराध है। अन्य मजदूरों की संख्या लगभग एक करोड़ से कुछ ऊपर है। सरकारी तंत्र के साथ हमारे पूरे समाज को भी इस दिशा में ___5____ होना होगा।



Q.16 रिक्त स्थान ______1_______ की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।


  1. दयनीय

  2. दंडनीय

  3. विफल

  4. सोचनीय


उत्तर :- दंडनीय


Q.17 रिक्त स्थान _______2__________- की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।


  1. पुस्तकें

  2. समय

  3. कानून

  4. विचार


उत्तर :- कानून




Q.18 रिक्त स्थान ________3_______ की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।


  1. अभ्यस्त

  2. उत्तरदायित्व

  3. अहित

  4. संबंध


उत्तर :- उत्तरदायित्व


Q.19 रिक्त स्थान ____4______की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।



  1. श्रमिक

  2. बाल

  3. बड़े

  4. मेहनती


उत्तर :- बाल


Q.20 रिक्त स्थान ______5_____ की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।


  1. नियमित

  2. निष्क्रिय

  3. सक्रिय

  4. व्यक्तिगत


उत्तर :- सक्रिय

footer1



donate-now-button


No comments:

Post a Comment

Popular Posts